Disha Patani Birthday: बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेसेस अभिनेत्री दिशा पाटनी शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय (Mouni Roy) ने उन पर खूब प्यार लुटाया है। मौनी ने दिशा को 'बेस्टमेट' का टैग देते हुए हर दिन उनका हालचाल जानने के लिए अभिनेत्री को धन्यवाद दिया। मौनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें दोनों छुट्टियां मनाते और साथ में खास पल बिताते नजर आ रहे हैं।
मौनी ने एक पोस्ट में कहा, "मेरी रहस्यमयी, जिंदादिल और सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और राजकुमारी, मुझे आपकी वो सारी खूबियां पसंद हैं जो आपको खास बनाती हैं।" अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में आगे कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपको वो सब दे जो आपका बहुत ज्यादा सोचने वाला दिमाग और बहुत ज्यादा प्यार करने वाला दिल चाहता है। मैं आपसे आपकी कल्पना से भी ज्यादा प्यार करती हूं।"
दरअसल मोनी राय और दिशा पाटनी बहुत अच्छी दोस्त है। दोनों अक्सर साथ में घुमती हुई नजर आती है। अपने खास दिन पर दिशा मौनी रॉय के साथ राधा-कृष्ण के मंदिर पहुंचीं और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दो खास तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि दिशा इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। साथ ही उनकी गिनती उन सेलेब्रिटीज में भी होती है जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं उनके पिता पुलिस में हैं।
दिशा ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसमें एक्टर वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'योद्धा' आदि कई फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड और साउथ के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल