Dharmendra News: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। खबरों में कहा जा रहा था कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि इस बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट कर कंफर्म किया है कि उनके पिता की हालत ठीक है। फिलहाल धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल और पूरा देओल परिवार इस समय हॉस्पिटल में है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटियों को अमेरिका से विमान से लाया जा रहा है। हाल ही में सलमान खान, शाहरुख खान, अमीषा पटेल और गोविंदा अस्पताल में दिग्गज अभिनेता से मिलने पहुंचे थे।
उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र काफी सक्रिय थे। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते थे और नियमित रूप से हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या सैर करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। हाल ही में उन्होंने एक यॉट की सवारी करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। काम की बात करें तो, धर्मेंद्र शबाना आजमी के साथ फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आए थे और उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। धर्मेंद्र का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।
धर्मेंद्र की बात करें तो उनका नाम हमेशा से ही भारतीय सिनेमा के चमकते सितारे के तौर पर लिया जाता रहा है। अपने छह दशक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'फूल और पत्थर', 'सीता और गीता', 'शोले', 'धर्मवीर', 'आंखें', 'राजा जानी', 'गुलामी', 'प्रतिज्ञा', 'नया ज़माना', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'यादों की बारात' शामिल हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ उन्हें एक हीरो के तौर पर स्थापित किया, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी एक अमिट छाप छोड़ी।
1990 के दशक के बाद उन्होंने लीड रोल के बजाय सपोर्टिंग रोल किए, जैसे 'प्यार किया तो डरना क्या', 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। अब वह मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'इक्कीस' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। धर्मेंद्र न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी सिंपल पर्सनैलिटी और खुशमिजाज नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल