Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। ही-मैन ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। 89 साल के धर्मेंद्र को 12 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। धर्मेंद्र का घर से ही इलाज चल रहा था।
इससे पहले, 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें उड़ी थीं, लेकिन हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एक्टर 12 नवंबर को डिस्चार्ज होने से पहले दो दिनों तक वेंटिलेटर पर थे। वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में थे। सुपरस्टार 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाते। वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।
धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म इसी साल रिलीज होगी। वह फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अगस्त्य नंदा के पिता का रोल निभाएंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम रोल में हैं और यह दिसंबर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। धर्मेंद्र को आखिरी बार 2024 में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में दिखे थे। इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर और कृति सनोन ने काम किया था।
धर्मेंद्र, जिन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान, सबसे हैंडसम और सबसे ज़्यादा कमर्शियली सफल फिल्म स्टार्स में से एक माना जाता है, का सिनेमैटिक करियर छह दशकों से ज़्यादा लंबा रहा; उन्होंने 300 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज़्यादा हिट फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड है। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया था।
उन्हें पहली बार 1960 के दशक के बीच में आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर, और आए दिन बहार के जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने 1960 के दशक के आखिर से लेकर 1980 के दशक तक कई सफल हिंदी फ़िल्मों में काम किया, आंखें, शिकार, आया सावन झूम के, जीवन मृत्यु, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता, यादों की बारात, दोस्त, राजा जानी, जुगनू, शोले, प्रतिज्ञा, चरस, धरम वीर, चाचा भतीजा, गुलामी, हुकूमत, आग ही आग, ऐलान-ए-जंग, तहलका, अनपढ़, बंदिनी, हकीकत, अनुपमा, ममता, मझली दीदी, सत्यकाम, नया जमाना, समाधि, रेशम की डोरी, चुपके चुपके, दिल्लगी, द बर्निंग ट्रेन, ग़ज़ब, दो दिशाएं और हथियार।
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं: सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल। उनकी दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से हुई थी। प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक देने से मना कर दिया, तो धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर दूसरी शादी की थी। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं: ईशा देओल और अहाना देओल।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे