Swara Bhaskar Birthday : बॉलीवुड की विवादित क्वीन स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रही हैं। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में औसत या तो फिर फ्लॉप रहीं। हालांकि, उन्होंने दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिसमें प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शामिल हैं। अभिनेत्री 9 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, और इस मौके पर हम उनके 5 बड़े विवादों के बारे में जानेंगे, जिनको लेकर उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
स्वरा भास्कर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर खूब विवाद हुआ था। गाने में अभिनेत्री द्वारा भगवा रंग का स्विमसूट पहना गया था, जिसे लेकर फिल्म और अभिनेत्री का बॉयकॉट करने की मांग की गई थी। इसी विवाद पर स्वरा ने एक राजनेता को जवाब देते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि हमारे नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखेंगे और अपने काम पर ज्यादा फोकस करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं के अपमान की तुलना द्रौपदी के वस्त्रहरण से करने पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें ट्रोल किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे शक्तिशाली, कानून बनाने वाले लोग देखते रहे...ऐसे ही आज याद आया।
फिल्म पद्मावत के रिलीज के बाद स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र लिखा था और उन्हें एक खराब डायरेक्टर बताया था। उन्होंने लिखा था, "क्या पुरुष महिलाओं की सिर्फ एक ही चीज पर नजर रखते हैं? क्या बलात्कार के बाद महिला को जीने का अधिकार नहीं है? क्या महिलाओं के पास मौत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है?" उन्होंने यह कटाक्ष जौहर सीन पर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें अच्छी-खासी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
साल 2018 में भारतीय सेना पर स्वरा भास्कर के एक ट्वीट ने काफी हंगामा मचा दिया था। अभिनेत्री ने कई ट्वीट किए थे, जिनमें उन्होंने सेना को मूर्ख कहा था, जिसके बाद स्वरा को जमकर ट्रोल किया गया था। उनका कहना था कि आर्मी फील्ड में अपनी मनमर्जी का काम करती रहती है। जातिगत अभिमान से भरे कुछ मूर्खों ने आदमियों को जीप से बांधकर, उन्हें कोड़े मारकर और उनका प्रचार किया। यह ट्वीट अभिनेत्री ने मेजर लीतुल गोगोई को लेकर किया था, जिन पर चुनाव के दौरान एक पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने का आरोप लगा था।
साल 2026 में होली पर तरुण खाटिक के साथ घटी घटना को लेकर भी अभिनेत्री ने हंगामा मचाने वाली राय रखी थी। उन्होंने लिखा था, "होली के दौरान मुस्लिम पड़ोसियों के साथ झड़प हुई और उसमें तरुण खाटिक की हत्या के बाद पूरा संघी इकोसिस्टम हंगामा मचा रहा है। नफरत फैलाने वाले संघी लोगों ने क्या किया... उन्होंने मुस्लिम भीड़ द्वारा हिंदू लड़के की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर को हेडलाइन्स और पोस्टों में फैलाया और नारा लगाया कि हिंदू खतरे में हैं।" इस ट्वीट के बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।
अन्य प्रमुख खबरें
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में
Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की तगड़ी कमाई
Nora Fatehi NCW Hearing : 'सरके चुनर' विवाद, महिला आयोग के समक्ष अपनी सफाई पेश करेंगी नोरा फतेही
‘राजा शिवाजी’ की सफलता पर खुलासा: एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताई पूरी सच्चाई
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई