Dharmendra Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 4-5 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU भर्ती हैं। जिससे उनके प्रशंसकों में चिंता फैल गई थी। इस चहेते बॉलीवुड स्टार के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है। धर्मेंद्र को नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
दरअशल 89 वर्षीय धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण उन्हें तुरंत ICU में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक कर्मचारी के अनुसार, "धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वह लगातार चिकित्सकीय निगरानी में हैं। आगे की जांच की जा रही है, इसलिए उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रहने की सलाह दी गई है।" हालांकि, डॉक्टरों ने अभी तक छुट्टी की तारीख तय नहीं की है।
बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके प्रशंसकों की बेचैनी बढ़ा दी है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल जाना पड़ा हो। इससे पहले भी धर्मेंद्र को नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
अभिनेता के काम की बात करें तो, धर्मेंद्र (Dharmendra) आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सनोन अभिनीत "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" में नज़र आए थे। इससे पहले उन्होंने "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। वह अगली बार निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म "21" में नज़र आएंगे। अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि धर्मेंद्र जल्द ही अस्पताल से घर लौटेंगे और अपनी पुरानी मुस्कान के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू