Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त कई फिल्में दस्तक दे चुकी हैं, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है 'धड़क 2' जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म की कहानी और दोनों सितारों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई है, लेकिन इसके बावजूद 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं कर पा रही है जितनी उम्मीद की जा रही थी। वहीं, 'सन ऑफ सरदार 2' भी काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग जारी है। लेकिन इस जंग में सैय्यारा जीत रही है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धड़क 2' ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानी रविवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन औसतन 3.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन इसने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। इतना ही नहीं, सैयारा ने धड़क 2 को भी मात दे दी है।
दूसरी ओर, 'सन ऑफ सरदार 2' ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन 9.25* करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े पिछले दो दिनों के मुकाबले बेहतर हैं, लेकिन रविवार के हिसाब से कम हैं। उम्मीद थी कि फिल्म रविवार से दोहरे अंकों में कमाई करेगी। लेकिन अजय देवगन की फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.75 करोड़ हो गया है।
कल की छुट्टी ने एक बार फिर सैयारा की कमाई को फायदा पहुंचाया। सैयारा ने रविवार को धड़क 2 से शानदार कमाई दिखाई है। अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने अपनी रिलीज़ के 17वें दिन 8* करोड़ का कलेक्शन दिखाया है। आज फिल्म की रिलीज़ का 18वां दिन है, लेकिन लोग लगातार इस प्रेम कहानी को देखने जाना पसंद कर रहे हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित सैयारा की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है।
अगर 'सन ऑफ सरदार 2' की बात करें, तो इसे बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ खर्च किए हैं। लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेरती दिख रही है। दूसरी ओर धड़क 2 की हालत और भी खराब है। इसकी हालत देखकर ये कहना मुश्किल है कि ये फिल्म अपना बजट भी वसूल पाएगी। 60 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक सिर्फ 11.50 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू