Dhadak 2: बॉलीवुड के उभरते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएगी। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धड़क 2' का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ, जिसने दर्शकों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है - एक तरफ सिद्धांत की आंखों में जुनून झलक रहा है, तो दूसरी तरफ तृप्ति की खामोशी में एक अलग ही गहराई नज़र आ रही है।
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने शाज़िया इक़बाल द्वारा निर्देशित फिल्म 'धड़क-2' का नया पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें तृप्ति और सिद्धांत की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। अब फैंस की नज़रें ट्रेलर रिलीज़ डेट पर टिकी हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की नई जोड़ी बड़े पर्दे पर नज़र आएगी, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। 'धड़क-2' का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज़ होने वाला है, जबकि फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "दो दिल, एक धड़क।"
पोस्टर में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। करण जौहर निर्मित यह फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई 'धड़क' का सीक्वल है, जिसके ज़रिए जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर 110.11 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार प्रदर्शन किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'धड़क-2' उस कमाई को कैसे आगे ले जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू