मुंबई : 90 के दशक के गाने लोगों के जुबां पर आज भी रटे हुए हैं। इसी तरह का एक गाना है 'तू चीज बड़ी है मस्त', जो 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' का है। इस गाने को अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया। यह गाना उस समय हर पार्टी और शादी में खूब बजता था। अब, अभिनेता और लेखक अदिवि शेष अपनी आने वाली फिल्म 'डकैत' में इस गाने को शामिल कर दर्शकों को पुराने दौर का अनुभव देने जा रहे हैं।
अदिवि शेष ने कहा, ''यह गाना फिल्म में शामिल करना मेरे लिए रचनात्मक निर्णय के साथ-साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक महत्व भी रखता है। बचपन में यह गाना मेरे लिए खास रहा है। मैंने इस गाने पर पहली बार स्कूल के स्टेज पर डांस परफॉर्म किया था। यह यादें आज भी मेरे लिए बेहद खास हैं। यही वजह है कि जब मैंने अपनी नई फिल्म के टीजर पर काम करना शुरू किया, तो मुझे लगा कि इस गाने को शामिल करना फिल्म के लिए सही रहेगा।
फिल्म में गाने के इस्तेमाल के लिए अदिवि शेष ने सुनिश्चित किया कि सभी अधिकार कानूनी तरीके से सुरक्षित किए जाएं। उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए केवल एक फैसला नहीं, बल्कि बचपन की यादों को जिंदा करने का एक तरीका है। मेरा मानना है कुछ गाने हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं, और 'तू चीज बड़ी है मस्त' मेरे लिए हमेशा से ऐसा ही गाना रहा है। 1990 के दशक में यह गाना हर जगह सुनने को मिलता था। अदिवि शेष ने बताया कि उन्होंने इसे फिल्म में सिर्फ किसी ट्रेंड या नएपन के लिए नहीं जोड़ा, बल्कि गाने को फिल्म का हिस्सा बनाकर पुरानी यादों को दर्शकों तक पहुंचाया है।
फिल्म 'डकैत' में अदिवि शेष के साथ मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी धोखेबाज पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है। कैदी उसे फंसाने के लिए एक खतरनाक योजना बनाता है और इस प्रक्रिया में कहानी एक भावनात्मक रूप ले लेती है, जिसमें प्यार, धोखा और प्रतिशोध की भावनाएं जुड़ी होती हैं। फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। यह ईद के मौके पर 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू