Coolie Box Office Collection : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई यह एक्शन थ्रिलर शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आलम यह है कि महज पांच दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'कुली' ने रिलीज के छठे दिन अब तक 0.06 करोड़ का कारोबार किया है। ये अभी शुरुआती आंकड़े है। इन अभी और बदलाव होगा। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 65 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, जबकि पांचवें दिन का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 206.50 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो इससे पहले 'लियो' और 'मास्टर' जैसी सफल फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि आमिर खान और पूजा हेगड़े स्पेशल कैमियो में नजर आ रहे हैं। रजनीकांत इस फिल्म में देवा का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनका करिश्माई अंदाज और जबरदस्त एक्शन दर्शकों को खूब भा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल