Sunil Grover Viral Video: अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। स्क्रीन पर किरदारों में जान डालने के लिए मशहूर सुनील न सिर्फ़ अपने काम के लिए, बल्कि अपनी ज़बरदस्त सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपने इसी सादगी भरे अंदाज़ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
दरअसल वायरल वीडियो में वह रात के समय नदी किनारे फुटपाथ पर बिछी एक साधारण सी चटाई पर आराम करते हुए दिख रहे हैं। उनके आस-पास खुले आसमान के नीचे कई श्रद्धालु भी आराम करते हुए देखे जा सकते हैं। बैकग्राउंड में 'जय महाकाल' भक्ति गीत बज रहा है, जिससे पूरे माहौल में एक आध्यात्मिक और शांत अहसास हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए सुनील (Sunil Grover) ने कैप्शन दिया, "Stars on Earth" (ज़मीन पर सितारे)। बिना किसी दिखावे या सेलिब्रिटी वाले नखरे के आम लोगों के बीच घुलते-मिलते एक्टर का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी सादगी और सादे जीवनशैली की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने अपनी सादगी भरी पर्सनैलिटी से लोगों का ध्यान खींचा है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर अपने कपड़े धोते हुए दिखे थे। ऐसे वीडियो अक्सर यह संदेश देते हैं कि लोकप्रियता और सफलता के बावजूद, ज़मीन से जुड़े रहना उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गज की बेहतरीन मिमिक्री के लिए मशहूर सुनील के इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी सुनील के भीतर जरा भी अहंकार नहीं है और वे सचमुच जमीन से जुड़े एक सच्चे कलाकार हैं।
ये भी पढ़ेंः- Cocktail 2 Movie Review: प्यार-दोस्ती और उलझे रिश्तों का मिला-जुला सफर 'कॉकटेल 2', शाहिद-रश्मिका और कृति की तिकड़ी ने जीता दिल
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-19
Pushpa 2 Stampede Case: 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने किया तलब, 22 जून को होगी पेशी
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-17
ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
Surbhi Jyoti: टीवी हसीना सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-13