Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड सितारे भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस बार भी बॉलीवुड से भी कई हसीनाएं रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा दिखाने उतरीं हैं। उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडीज और नितांशी गोयल के बाद अब टीवी की 'नागिन' अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने रेड कार्पेट (red carpet) पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मौनी रॉय ने अपने ब्लैक आउटफिट में सबके होश उड़ा दिए। मौनी रॉय ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपने स्टनिंग लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। उनके कान्स लुक की तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल मौनी (Mouni Roy) ने फैशन डिजाइनर कैरोलीन कॉउचर का शानदार आउटफिट पहना था। मौनी ने ब्लैक आउटफिट के साथ बालों को पीछे करके छोटा सा बन बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने गले में नेकलेस पहनकर अपने लुक को पूरा किया है। इस सिंपल लुक में मौनी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थी। अलग-अलग पोज में मौनी रॉय की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, "कान्स में खास रात।"
बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला और 'लापता लेडीज' में फूल कुमारी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं नितांशी ने पहले ही दिन अपने ग्लैमरस लुक से धमाल मचा दिया था। जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) का शानदार रेड और व्हाइट लुक सामने आया है। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की चैन कैरी की थी। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
गौरतलब है कि जैकलीन की यह पहली कान्स अपीयरेंस नहीं है। इससे पहले भी वह पिछले साल इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का हिस्सा बन चुकी हैं और रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हैं। 13 मई से शुरू हुआ कान्स 24 मई तक चलने वाला है। अभी और अभी बॉलीवुड सितारे Cannes 2025 के मंच पर अपना जलवा बिखेरेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल