Boycott Turkey: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का भारत में बॉयकॉट अभियान तेज होता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब फिल्मी सितारे भी तुर्किये का विरोध करते नजर आ रहे हैं। भारत में 'बॉयकॉट तुर्किये' की मांग तेज हो गई है। अभिनेत्री रूपाली गांगुली, कुशाल टंडन, विशाल मिश्रा के बाद अब अभिनेत्री-गायिका मंजरी फडनीस (Manjari Phadnis) की प्रतिक्रिया सामने आई है।
'तुर्किये बॉयकॉट' पर मंजरी ने कहा कि वह देशभक्त हैं और देश सबसे पहले आता है। जब उनसे पूछा गया कि तुर्किये और अजरबैजान जैसे देशों ने आतंकवाद पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया है, तो क्या पर्यटन और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने के लिए उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए? अभिनेत्री ने इस पर स्पष्ट करते हुए कि वह ऐसे किसी देश या व्यक्ति का समर्थन नहीं सकतीं जो उनकी मातृभूमि का विरोध या अपमान करता है। मेरी लिए राष्ट्रीय गौरव और निष्ठा सबसे पहले है। मैं हर चीज से ऊपर अपने देश के साथ मजबूती से खड़ी रहना पसंद करती हूं।
Manjari Phadnis ने कहा, "कोई भी देश या व्यक्ति जो मेरे देश का अनादर करता है या उसके खिलाफ खड़ा होता है, मैं उसका समर्थन नहीं कर सकती। मेरी निष्ठा हमेशा अपने देश के प्रति है। उन्होंने कहा- "मेरे घर का माहौल हमेशा देशभक्ति वाला रहा है। मैं एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हूं, मेरे पिता सेना में सेवा दे चुके हैं। मैं एक देशभक्त हूं। मैंने अपना पूरा बचपन सेना के अधिकारियों के बीच बिताया है। मैंने खुद देखा है कि भारतीय सेना कैसे काम करती है और वे कितने समर्पित और अनुशासित हैं। उस अनुभव ने मुझे देश के साथ एक गहरा और मजबूत रिश्ता बनाने में मदद की।"
मंजरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी। Manjari Phadnis कहा, "यह जरूरी नहीं है कि अगर आप सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर नहीं कर रहे हैं, तो आपके मन में देश के लिए भावनाएं नहीं हैं। मुझे गर्व है कि हमारे देश ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए जिस तरह से जवाब दिया है। मुझे लगता है कि हम सभी देश के लिए एकजुटता के साथ आए हैं, देश की एकता देखने को मिली।"
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत