Border 2 Box Office Collection Day: दिग्गज एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की बहुचर्चित फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 23 जनवरी को रिलीज़ हुई इस देशभक्ति फिल्म ने छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया है। खासकर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ और मजबूत हो गई।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के चौथे दिन जो कि पहला सोमवार था, 63.59 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ, फिल्म ने पिछले तीन दिनों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़, दूसरे दिन 40.59 करोड़ और तीसरे दिन 57.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 193.48 करोड़ हो गया है। फिल्म पांचवें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म का असर सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। इसे विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिर्फ चार दिनों में, फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 239.4 करोड़ की कमाई की है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 275 करोड़ है, और यह तेजी से अपनी लागत वसूलने की ओर बढ़ रही है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। देशभक्ति, भावनाओं और बड़े पैमाने पर एक्शन का मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हो रहा है। फिलहाल, ट्रेंड्स से पता चलता है कि 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर लंबा चलने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
Rakka: प्रेग्नेंसी में भी दीपिका पादुकोण करेंगी फुल ऑन एक्शन, राका के सेट से दिखी दमदार झलक
Bandar Release Date: सुपरस्टार यश से होगी बाॅबी देओल के ‘बंदर’ की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
SVC 63: एक बार फिर चलेगा सलमान का जादू, इस दिन रिलीज होगी एक्शन-थ्रिलर फिल्म
Tamil Nadu Elections 2026: विजय-रजनीकांत से लेकर श्रुति-कमल हासन तक, दिग्गजों ने डाला वोट
‘भूत बंगला 2’ लेकर आएंगे अक्षय! फिल्म की सक्सेस के बाद सीक्वल बनाने की तैयारी में एकता कपूर
एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, AI के दुरुपयोग व डीपफेक पर लगी रोक