'The Rajasaab' Box office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद सफलतापूर्वक अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। बड़े पर्दे पर रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसकी रफ्तार में आंशिक गिरावट आई। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़ को देखकर यही लगता है कि फैन्स के बीच प्रभास की स्टार पावर अब भी मजबूत बनी हुई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 19.1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, पहले दिन 53 करोड़ और दूसरे दिन 27 करोड़ की तुलना में तीसरे दिन कमाई में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं मानी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर, अभिनेता रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म का जादू दर्शकों पर कायम है। छठे रविवार यानी 38वें दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 805.65 करोड़ रुपये हो चुकी है। लगातार दमदार प्रदर्शन के चलते 'धुरंधर' अब भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Asha Bhosle Died: नहीं रही दिग्गज गायिका 'आशा भोसले', मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे