Bigg Boss 19 Trailer: देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार बिग बॉस में सलमान खान (Salman Khan) ‘नेतागिरी’ करते नजर आएंगे। इसका प्रीमियर 24 अगस्त से होगा। इससे पहले गुरुवार को शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके ट्रेलर में सलमान खान एक नेता के रूप में हॉल में एंट्री करते हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार शो की थीम संसद से प्रेरित होगी। सलमान खान कहते हैं, इस बार बिग बॉस के घर में में ड्रामा क्रेजी नहीं, डेमोक्रेसी होगी। हर बड़ा और छोटा फैसला अब घरवालों के हाथ में होगा।
इस ट्रेलर से साफ है कि इस बार भी सलमान खान ही बिग बॉस 19 होस्ट करेंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कोई और इस शो को होस्ट कर सकता है। साथ ही इस बार का बिग बॉस बाकी सीजन से अलग होगा। बिग बॉस-19 की थीम 'घरवालों की सरकार' होगी। जो बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। 'घरवालों की सरकार' का मतलब है कि अब नियंत्रण उनके पास है। ट्रेलर बता रहा है कि इस बार बिग बॉस का यह सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है।
दरअसल इस बार सलमान खान (Salman Khan) घरवालों की 'सरकार' थीम के साथ कुछ नया लेकर आ रहे हैं। इस सीजन में घरवालों के हाथ ज्यादा मजबूत हैं, इसलिए यह और भी मजेदार होने वाला है। ऐसा बिग बॉस आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।" बिग बॉस-19 का प्रसारण 24 अगस्त 2025 से जियो हॉटस्टार (jio hotstar ) पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10.30 बजे होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू