Bigg Boss 19: "बिग बॉस 19" अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसलिए घरवालों के लिए खेल के नियम पूरी तरह बदल गए हैं। इस बार, 'पॉलिटिकल पार्टीज' थीम पर आधारित कैप्टेंसी टास्क भी काफी दिलचस्प रहा। इस टास्क के लिए इस टास्क में तीन पार्टी लीडर नियुक्त किए गए हैं: गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और शाहबाज बदेशा। आने वाले एपिसोड में इन तीनों दलों के बीच जमकर घमासान देखने को मिलेगा।
दरअसल जियो हॉटस्टार ने "बिग बॉस 19" का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बॉस घोषणा करते हैं कि कैप्टेंसी का दावा करने के लिए आपको घर में राजनीति करनी होगी। इसके बाद, गौरव, कुनिका और शाहबाज़ को तीन दलों का नेता नियुक्त किया जाता है और उन्हें एक-दूसरे की पार्टियों के खिलाफ भाषण देने के लिए कहा जाता है। अपने भाषणों के ज़रिए, इन तीनों लीडर को दूसरे कंटेस्टेंट्स को अपनी पार्टी की तरफ खींचना होगा।
टास्क की शुरुआत में कुनिका और फरहाना, अमाल और शहबाज पर निशाना साधते हुए कहती हैं, "पूरे देश में गूंज है, शहबाज़ अमाल की दुम है।" यह सुनकर शहबाज़ भड़क जाते हैं और फरहाना पर चिल्लाने लगते हैं। जब गौरव की बारी आती है, तो वह कुनिका और फरहाना को खरी-खोटी सुनाते हुए कहते हैं, "इनके कंधे सिर के नीचे हैं, गाली देना इनका काम है।" पूरा टास्क रणक्षेत्र में बदल जाता है। शो में राजनीतिक माहौल के साथ, आरोप-प्रत्यारोप घर में तनावपूर्ण माहौल बनाते हैं।
गौरव की पार्टी में मृदुल तिवारी और प्रणीत शामिल हैं। कुनिका की पार्टी में फरहाना और तान्या शामिल हैं, जबकि शहबाज़ की पार्टी में मालती और अशनूर शामिल हैं। इसके अलावा, सप्ताह के मध्य में एक एविक्शन होगा, जो घरवालों और दर्शकों को हैरान कर देगा। बताया जा रहा है कि एविक्शन के लिए वोट करने के लिए घर के गार्डन एरिया में लाइव ऑडियंस मौजूद रहेगी। इन वोटों के आधार पर यह तय होगा कि घर से कौन बाहर होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे