Bigg Boss 19 Promo : 'बिग बॉस 19' का एपिसोड जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर का माहौल और भी गरमाता जा रहा है। हर हफ़्ते नए ट्विस्ट और टास्क के साथ, कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार और दोस्ती के नए रंग सामने आ रहे हैं। शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है।
दरअसल मेकर्स के शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच जबरदस्त लड़ाई होती हुई नजर आ रही है। दोनों के बीच हाथापाई भी होती है। अभिषेक बोर्ड पर कुछ लिख रहे होते हैं, तभी बसीर पूरा बोर्ड खींचने की कोशिश करते हैं। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है और मामला बहुत जल्दी बढ़ जाता है। इस बीच अभिषेक दावा करता है कि वह ट्रॉफी जीतेगा। वहीं बसीर अपनी शर्ट उतारकर अभिषेक से भिड़ने आता है और कहता है कि तुम क्या करोगे? इतना ही नहीं, वह टास्क में इस्तेमाल किया गया बोर्ड भी पूल में फेंक देता है।
इस टास्क के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि प्रतियोगी बसीर अली और अभिषेक बजाज आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि बसीर ने गुस्से में ब्लैक बोर्ड उठाकर पूल में फेंक दिया। उन्होंने अभिषेक को 'लूजर' तक कह दिया, जबकि अभिषेक ने पलटवार करते हुए कहा कि Bigg Boss 19 की ट्रॉफी तो वही जीतेंगे। तभी बसीर अपनी शर्ट उतारकर अभिषेक से भिड़ने आता है और कहता है कि तुम क्या करोगे? इतना ही नहीं, वह टास्क में इस्तेमाल किया गया बोर्ड भी पूल में फेंक देता है।
उधर इन दोनों के बीच की लड़ाई से उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क का विजेता कोई और नहीं बल्कि अमल मलिक होने वाला है। घरवालों को आपसी सहमति से मृदुल तिवारी और अमल मलिक में से किसी एक को चुनना होगा और सभी अमल को बिग बॉस 19 के घर का नया कैप्टन बनाया गया। इससे पहले कुनिका सदानंद और बसीर अली घर के कैप्टन बन चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल