Bhool Chuk Maaf OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'भूल चुक माफ' बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म भूल चूक माफ की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट का यह फैसला PVR Inox द्वारा मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ 60 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर करने के बाद आया है।
दरअसल मैडॉक फिल्म्स ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव का हवाला देते हुए फिल्म 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों की बजाय OTT पर रिलीज करने का फैसला किया था। प्रोडक्शन हाउस के इस फैसले से पीवीआर आईनॉक्स को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चलते उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कोर्ट से ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। मैडॉक पर समझौते का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'भूल चूक माफ' की OTT रिलीज पर रोक लगाते हुए अंतरिम आदेश जारी किया है।
कोर्ट ने मैडॉक फिल्म्स को पीवीआर आईनॉक्स के साथ तय 8 हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो पूरी होने से पहले फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से रोक लगा दी है। कोर्ट ने माना कि सुरक्षा चिंताओं और व्यावसायिक कारणों का हवाला देकर थिएट्रिकल रिलीज को रद्द करना समझौते का उल्लंघन है। कोर्ट ने होल्ड बैक पीरियड खत्म होने तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
बता दें कि फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मैडॉक ने आखिरी समय में इसे रद्द कर दिया और 16 मई को अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया। इस फैसले से पीवीआर को भारी वित्तीय नुकसान हुआ, जिसके कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'भूल चूक माफ' की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 16 मई 2025 को दोबारा होगी। भूल चुक माफ़ (Bhool Chuk Maaf) एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव, वामिका गब्बी, संजय मिश्रा और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल