नई दिल्लीः भोजपुरी अभिनेता, गायक और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' लगातार आजमगढ़ के लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब वह बिहार की राजनीति में भी सक्रिय हो गए हैं। बिहार में चुनावी माहौल गर्म है क्योंकि नवंबर के महीने में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में निरहुआ ने नया चुनावी गीत रिलीज कर दिया है, जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रहा है।
निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार’ चुनावी गीत रिलीज किया है जिसमें एक्टर ने एनडीए सरकार के कामों का जिक्र किया है और बिहार के बदलते स्वरूप का श्रेय एनडीए सरकार को दिया है। गीत की टैगलाइन है ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार, नई पीढ़ी का नया है बिहार’। चुनावी गीत में निरहुआ खुद ट्रक ड्राइवर बने हैं। चुनावी गीत को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्टर ने लिखा, बिहार में युवाओं के सपने हो रहे साकार! रोजगार के नए अवसर और विकास की रफ्तार, एनडीए सरकार के साथ। बता दें कि निरहुआ एनडीए सरकार का हिस्सा है।
साल 2019 में एक्टर आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से हार गए थे, लेकिन 2022 के उपचुनावों में एक्टर ने आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2024 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से निरहुआ और धर्मेंद्र यादव का मुकाबला हुआ और निरहुआ को हार का मुंह देखना पड़ा। हार के बाद भी एक्टर आजमगढ़ की जनता के लिए हर संभव कार्य करते हैं। काम की बात करें तो निरहुआ भोजपुरी में भी लगातार काम कर रहे हैं। एक्टर ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवनी पर बनी फिल्म 'अजय द अनटोल्ड स्टोरी' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्टर की 'मेरे हसबैंड की शादी', 'गोवर्धन' और 'बलमा बड़ा नादान-2' रिलीज हो चुकी हैं, जबकि एक्टर की 'हे राम' और 'पटना से पाकिस्तान-2' फिल्म रिलीज होने वाली हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल