मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस पर भी खास ध्यान देती हैं। वह अक्सर जिम वर्कआउट का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। रानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जिम में जमकर पसीना बहाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनकी मेहनत और फिटनेस के प्रति जुनून को भी उजागर करता है।
रानी वीडियो में कई तरह की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट के साथ यलो कलर का टॉप और उसके ऊपर काली जैकेट पहन रखी है। रानी ने इस वीडियो के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "शादी करने की उम्र में जिम ना करें। ये भाषण देने वाले मेरी प्रोफाइल से दफा हो जाएं। जिम करने की कोई उम्र नहीं होती, छोटी सोच वालो। ये कैप्शन सिर्फ हेटर्स के लिए है।
रानी चटर्जी की यह पोस्ट न केवल उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणा है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक संदेश है जो उम्र या समाज की रूढ़ियों के कारण फिटनेस को नजरअंदाज करते हैं। उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांधे और उनके जज्बे को सलाम किया। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी फिटनेस और मेहनत से नई पीढ़ी को प्रेरित करती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी के कई सारे प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए लाइन पर हैं और कुछ रिलीज हो चुके हैं। अभी हाल के दिनों में अभिनेत्री की फिल्म 'सास बहू चली स्वर्ग लोक' और 'चुगलखोर बहुरिया' टीवी पर प्रसारित की गई थी। इसी के साथ ही उनकी फिल्म 'टीवी वाली बीवी' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। हालांकि फिल्म की और जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल