Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म 'Baaghi 4' को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन तक इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई। कलेक्शन में यह गिरावट न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रही है।
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ कमाए और दूसरे दिन कमाई सिर्फ 9 करोड़ तक ही सीमित रही। अब तक की कुल कमाई पर नजर डालें तो 'Baaghi 4' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 21 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। अगर 'Baaghi 4' की तुलना कई अन्य बड़ी फिल्मों से की जाए, तो यह फिल्म काफी पीछे है। हाल ही में रिलीज हुई अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने दो दिनों में 47.5 करोड़ की कमाई की, जबकि रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने 119.75 करोड़, आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने 30.9 करोड़ और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने 109.85 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया। 'बागी 4' इन आंकड़ों के आगे कहीं टिकती नजर नहीं आ रही है।
फिल्म की बात करें तो इसकी स्टारकास्ट काफी दमदार है। टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसमें टाइगर ने रॉनी नाम का किरदार निभाया है। कहानी में उनका किरदार पहले सात महीने कोमा में रहता है और फिर जब उसे होश आता है तो वह हरनाज के किरदार अलीशा, जो उसकी प्रेमिका थी, को एक हादसे में खोने का गम मनाने लगता है। बाद में पता चलता है कि अलीशा उसका प्यार नहीं बल्कि एक भ्रम थी। इसके बाद संजय दत्त की एंट्री होती है। उन्होंने फिल्म में विलेन चाको का किरदार निभाया है। इसमें सोनम बाजवा टाइगर की दोस्त के रोल में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल