Avika Gor: जब टीवी जगत का कोई जाना-माना चेहरा जिदगी के नए सफर पर निकलता है, तो यह न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी बेहद ख़ास और यादगार पल होता है। ऐसे ही एक खूबसूरत और यादगार मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें मशहूर टीवी अभिनेत्री अविका गौर अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी बाद के एक दिल को छू लेने वाले पल को शेयर करती नजर आ रही हैं।
लोकप्रिय टीवी शो 'बालिका वधू' से मशहूर हुईं अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी से शादी करके अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया। उनकी शादी बेहद ख़ास और यादगार रही, जो टीवी रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर हुई। टीवी और फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां भी इस शादी में शामिल हुईं, जिससे यह अवसर और भी खास हो गया।
शादी के बाद, अविका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "'बालिका से वधू तक।" इनमें से एक तस्वीर में मिलिंद उनके हाथ की मेहंदी में अपना नाम ढूंढ़ते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बेहद ख़ास और रोमांटिक हैं। इस पारंपरिक रस्म में, दूल्हा-दुल्हन अपनी मेहंदी में अपना नाम ढूंढ़ते हैं, जो भारतीय शादियों की एक प्यारी और अनोखी परंपरा है। शादी में, अविका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था और उसके साथ पन्ना जड़ा हुआ गहना पहना था। जबकि गोल्डन शेरवानी और मैचिंग ज्वेलरी के साथ बेहद हैंडसम लग रहे थे। इस जोड़े की खूबसूरती ने सबका दिल जीत लिया।
उनकी शादी में "पति, पत्नी और पंगा" की पूरी कास्ट और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं। शादी समारोह में होस्ट सोनाली बेंद्रे, गुरुमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, हिना खान, रॉकी जयसवाल, ममता लाहिड़ी, सुदेश लाहिड़ी, स्वरा भास्कर, फहद अहमद, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार शामिल हुए। फराह खान, कृष्णा अभिषेक, राखी सावंत और बिग बॉस 17 के समर्थ जुरेल भी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल