Avatar 3 Poster Out: हॉलीवुड के मशहूर निर्माता जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म 6 भाषाओं - अंग्रेजी और हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक बार फिर पेंडोरा की जादुई दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा।
Avatar 3 एक नए विलेन 'वरंग' की एंट्री हुई है, जिसका किरदार अभिनेत्री ओना चैपलिन (oona chaplin ) निभाएंगी। ओना एक स्पेनिश-स्विस-ब्रिटिश अभिनेत्री हैं। फिल्म में वह मंगक्वान कबीले का नेतृत्व करती नज़र आएंगी। वरंग का किरदार काफी कठोर और उग्र दिखाया गया है। उनका किरदार फिल्म की कहानी में कई नई चुनौतियां लेकर आएगा। फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाला है जबकि यह फिल्म 19 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे दर्शकों का इंतज़ार और बढ़ गया है।
फिल्म के निर्माताओं ने 'वरंग' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में ओना चैपलिन (oona chaplin ) के किरदार का चेहरा आधा दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में चिंगारियां दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा, 'अवतार: फायर एंड ऐश में मिलिए वरंग से। आप भी उन लोगों में शामिल हो सकते हैं जो इस वीकेंड 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ 'अवतार 3' का ट्रेलर देख सकते हैं।' वहीं इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक प्रशंसक ने लिखा, "प्रतिष्ठित अवतार वरंग, आंखों में बदले की आग।" वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "अवतार का ब्रह्मांड और भी मज़ेदार होता जा रहा है।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "राजा का स्वागत है।" इस तीसरे भाग में सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना और सिगोरनी वीवर जैसे लोकप्रिय कलाकार वापसी कर रहे हैं।
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का अंत हुआ था। इस बार सैम वर्थिंगटन और ज़ो सलदाना अपने ही समुदाय की समस्याओं से जूझते नज़र आएंगे। 'अवतार' और 'द वे ऑफ वॉटर' दोनों ही फिल्मों ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की। अब सबकी नज़रें 'अवतार: फायर एंड ऐश' पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म भी इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Akhanda 2 Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' की रिलीज टली, सामने आई ये बड़ी वजह
Tere Ishk Mein : बॉस ऑफिस पर धनुष–कृति की जोड़ी ने किया कमाल, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
Bigg Boss 19: काश पहले पता होता...बिग बॉस 19 से बेघर हुईं अशनूर कौर का छलका दर्द
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज, दिलजीत की आवाज ने जमाया रंग
Border 2 Release Date: बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर रिलीज, संजय मिश्रा का दिखा शानदार अंदाज
'वो मेरे लिए सब कुछ थे,' धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने बयां किया अपना दर्द