Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त एनर्जी और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। रणवीर ने अपने बॉलीवुड करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जो न सिर्फ चुनौतीपूर्ण थे बल्कि अपनी गहराई और विविधता के कारण यादगार भी बन गए। 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का खतरनाक किरदार हो या फिर '83' में कपिल देव जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर का रोल, रणवीर ने हर किरदार को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाया।
हर रोल में जान डालने की उनकी क्षमता ने रणवीर को इंडस्ट्री का ट्रांसफॉर्मेशन मास्टर बना दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि सच्चे कलाकार हैं जो हर बार खुद को नए सांचे में ढालने की ताकत रखते हैं। हाल ही में रणवीर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर के फैंस सड़क पर हंगामा करते नजर आए थे। अब रणवीर का एक और वीडियो सामने आया है, इस बार यह सीधे उनकी आने वाली फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो है।
लीक हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर (Ranveer Singh) काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। अपने लंबे बालों और लंबी दाढ़ी के साथ रणवीर सिंह ने वाकई अपने फैंस को चौंका दिया है। एक्टर का लुक इंटरनेट पर यह कयास लगाने पर मजबूर कर रहा है कि उनकी अगली फिल्म में उनका किरदार क्या होगा। फैंस इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं कि रणवीर अगली फिल्म में क्या करने वाले हैं।
बता दें कि रणवीर जल्द ही 'धुरंधर' में नजर आएंगे जो आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल समेत कई दमदार एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल