Anupam Kher Video: सावन का महीना नजदीक है, बॉलीवुड सितारे भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर भोलेनाथ का एक वीडियो साझा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो वह हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में महादेव का वीडियो चल रहा है। वीडियो के साथ 'सुबह-सुबह शिव का नाम' गाना बज रहा है।
दरअसल अनुपम खेर भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं, सोशल मीडिया पर वह अक्सर महादेव के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करते रहते हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "हर हर महादेव!" उनके इस पोस्ट ने यूजर्स का दिल जीत लिया। वहीं, कई यूजर्स उन्हें "हर हर महादेव" लिख रहे हैं, तो कुछ 'दिल वाले इमोजी' भेज रहे हैं। अनुपम खेर फिलहाल अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाया है। यह प्रोडक्शन हाउस फिल्म के वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। फरहान और रितेश सिधवानी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हर बेहतरीन कहानी के पीछे ऐसे लोग होते हैं जो उस पर विश्वास करते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं। आज एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारा सफर और मजबूत हो गया है। भारतीय सिनेमा के सबसे जुनूनी कहानीकारों में से एक एक्सेल का समर्थन तन्वी की कहानी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के हमारे सपने को और मजबूत करेगा। फरहान और रितेश, आपके भरोसे और समर्थन के लिए शुक्रिया!"
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीना गुप्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे