Anshula Kapoor Engaged : निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) से सगाई कर ली। यह समारोह बोनी कपूर के बांद्रा स्थित बंगले में गोर धना परंपरा के अनुसार हुआ, जिसमें पूरा कपूर परिवार मौजूद था। सगाई के बाद, अंशुला ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की और कपूर परिवार को एक ही छत के नीचे जश्न मनाते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
अंशुला कपूर ने अपनी सगाई में एक खूबसूरत बैंगनी रंग का लहंगा-चोली पहना था, और उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा। जहां एक ओर मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी रही, वहीं जहान्वी कपूर और ख़ुशी कपूर भी उत्साह से नाचती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं अर्जुन कपूर अपने जीजू रोहन को तिलक लगाते हुए।

सगाई का सबसे भावुक (Anshula Kapoor) पल वह था जब अंशुला कपूर ने अपनी मां मोना शौरी कपूर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास सीट रखी और उस पर उनकी एक खूबसूरत फ्रेम वाली तस्वीर रखी। एक तस्वीर में अंशुला अपनी मां की तस्वीर वाली कुर्सी पकड़े बैठी नज़र आ रही हैं। अन्य तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार मुस्कुराता और जश्न मनाता हुआ दिखाई दे रहा है, सोनम कपूर और शनाया कपूर ने भी अपनी उपस्थिति से इस समारोह की खुशी में इज़ाफ़ा किया।
अंशुला ने भाई अर्जुन कपूर, बहनें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अपने पिता बोनी कपूर के साथ भी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों में सोनम कपूर, शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर और रिया कपूर भी नजर आ रहे हैं। ख़ुशी कपूर द्वारा अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरें पोस्ट करने से पहले, सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि जान्हवी और ख़ुशी इस खास मौके पर शामिल नहीं हुई होंगी। हालाँकि, अभिनेत्री ने ये तस्वीरें पोस्ट करके सबको चुप करा दिया है। इन तस्वीरों में जान्हवी और ख़ुशी अपने देवर रोहन ठक्कर के साथ नज़र आ रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू