आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

खबर सार :-
Alia Bhatt Cannes Film Festival: हाल ही में आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। आलिया अपने लुक्स से सबका ध्यान बटोर रहीं थीं। कई यूजर्स ने उनके लुक की सराहना की, लेकिन कुछ यूजर्स के द्वारा उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, जिसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
खबर विस्तार : -

Alia Bhatt Cannes Film Festival: साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेट कार्पेट पर आलिया अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आईं हैं। उनके लुक्स को सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसके साथ ही उनके फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आलिया ने मुख्य रुप से रिया कपूर द्वारा डिजाइन किया हुआ गुलाबी सिल्क क्रेप गाउन के साथ 168.27 कैरेट के गुलाबी कोरल और 5.53 कैरेट के गोलकुंडा टाइप 2A हीरे का आभूषण पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। एक तरफ जहां लोग उनकी खूबसूरती पर वाहावाही लुटा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्हें कुछ लोगों द्वारा उन्हें ट्रोल का सामना भी करना पड़ा था। 

गुलाबी सिल्क क्रेप गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत 

हाल ही में आलिया कांस फिल्म फेस्टिवल में गुलाबी सिल्क क्रेप गाउन के साथ रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी लुक की काफी तारीफ की, लेकिन इसके साथ ही कुछ यूजर्स के द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया है। यूजर्स का कहना है कि पैपराजी ने उन्हें नोटिस नहीं किया, तो वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा कि ''कितनी दया वाली बात है किसी ने नोटिस ही नहीं किया।'' हालांकि इस पर आलिया ने बेहद सादगी से जवाब देते हुए लिखा कि ''दया क्यों लव आपने मुझे नोटिस किया न।'' इसके बाद से आलिया का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अली गोनी का सपोर्ट

आलिया के ट्रोल होने के बाद एक्टर अली गोनी ने उनको सपोर्ट में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''दुखद है कि जब अपने ही लोग किसी को नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। आलिया ने इंडिया को ग्लोबल स्टेज पर रिप्रजेंट किया और कड़ी मेहनत से वहां पहुंची। हमें सपोर्ट करना चाहिए वो इंटरनेशनल लेवल पर देश को शाइन करवा रहे हैं। दूसरों को नीचा दिखाकर ऊंचा नहीं उठा सकते हैं।'' 

कांस फिल्म का यह 79वां उत्सव

बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आलिया रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरती से मुस्कुराती हुईं पोज दे रहीं हैं। लोग उनकी इस अदा को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लेने के बजाय बाकी के दूसरे सेलेब्रेटी पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। आलिया इसके पहले भी कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने शियापरेली द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत गाउन पहना था। कांस फिल्म का यह 79वां उत्सव है, जो 12 मई से 23 मई तक चलेगा।

अन्य प्रमुख खबरें