Akshay Kumar Cybercrime: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय वैसे तो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं। वह अपने परिवार के साथ कम ही नजर आते हैं। लेकिन अब अक्षय ने अपनी बेटी नितारा के बारे में कुछ ऐसा शेयर किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान इसके खतरे को उजागर करने के लिए अपनी बेटी से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना साझा की।
अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, "मैं आपको कुछ महीने पहले अपने घर पर हुई एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं। मेरी बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थी, और कई अनजान लोग भी उस गेम में शामिल हो गए। वहां से एक मैसेज आया, 'शाबाश, बहुत अच्छा', और फिर एक सवाल आया, 'तुम कहां रहते हो?' मेरी बेटी ने मुझे लोकेशन बताई। फिर कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर एक मैसेज आया... 'मेल हो या फिमेल?' मेरी बेटी ने उस पर भी जवाब दिया। फिर एक दिन अचानक वह उससे अश्लील तस्वीरें भेजने को कहता है। जिसके बाद मेरी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर मेरी पत्नी को बताया। चीजें ऐसे ही शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का एक हिस्सा है। यह घटना हमारे लिए एक सबक बन गई।
Akshay Kumar ने जोर देकर कहा कि साइबर अपराध (Cybercrime) तेजी से बढ़ रहा है और इससे निपटने के लिए बच्चों को स्कूल में इसके बारे में जागरूक करना होगा। ऑनलाइन अपराधियों और खतरों से खुद को बचाने के तरीके के बारे में जागरुक करने की बहुत आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि साइबर अपराध को हर स्कूल में एक विषय के रूप में पढ़ाया जाए। अक्षय ने कहा- मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि जैसे बच्चे स्कूलों में इतिहास और गणित पढ़ाते हैं, वैसे ही बच्चों को साइबर अपराध के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए। डिजिटल दुनिया को समझने के लिए बच्चों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है।"
गौरतलब है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा (Nitara) 12 साल की हो गई है। अभिनेता अपनी बेटी को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कम ही तस्वीरें पोस्ट करते हैं और ज़्यादातर तस्वीरों में उसका चेहरा छिपा होता है। अक्षय कुमार के फिल्मों की बात करें तो इस वक्त वह 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे निर्देशक प्रियदर्शन की एक्शन-थ्रिलर 'हैवान' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान, सैयामी खेर अहम अहम भूमिका में होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल