Priya Marathe Passed Away: मराठी फिल्म जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने 38 साल की अल्प आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रिया मराठे लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जा रहा है कि कैंसर से जूझ रही थीं। प्रिया ने मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनकी मौत से दुखी है। उनका आज शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रिया मराठे (Priya Marathe) का इतनी कम उम्र में उनका यूं चले जाना प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे का आकस्मिक निधन उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद समाचार है। उनका जाना मराठी फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। छोटे पर्दे पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
बता दें कि 23 अप्रैल 1987 को ठाणे जन्मी प्रिया मराठे ने 2006 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनका पहला मराठी धारावाहिक 'या सुखानो या' था। प्रिया मराठे ने एकता कपूर के फेमस टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में वर्षा के किरदार में घर-घर अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा हिंदी टीवी धारावाहिकों 'साथ निभाना साथिया' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी अहम रोल निभाया। टीवी धारावाहिकों के अलावा, उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया।
प्रिया मराठे ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से शादी की। शांतनु ने 'स्वराज्यरक्षक संभाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्हें फिल्म उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था। प्रिया मराठे 'पवित्र रिश्ता', 'चार दिवस सासुचे', 'तू तीथे में', 'स्वराज्यरक्षक संभाजी' और 'या सुखानो' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों के लिए जानी जाती हैं। वह न केवल मराठी, बल्कि हिंदी टीवी दर्शकों के बीच भी अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01
2026-06-01
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्टर अजित कुमार की मां, CM विजय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2026-05-31
Don 3 Controversy: भाईजान सुलझाएंगे 'डॉन 3' विवाद, रणवीर-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान
2026-05-29