Pankaj Dheer Death: फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार को जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा के प्रतिष्ठित टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाकर उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली। 'महाभारत' में उनके सह-कलाकार और अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की।
मिली जानकारी के मुताबिक पंकज धीर का 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वह पहले भी इस बीमारी से जूझ चुके थे, लेकिन कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आई। इस दौरान उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी। पंकज धीर के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसक बेहद दुखी हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा।
पंकज धीर को टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका और चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे टीवी सीरियल में काम किया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में भी शानदार काम किया था। जहां महाभारत ने उन्हें घर-घर पहचान मिली, वहीं फिल्मों में उनकी सहायक भूमिकाओं ने उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया। उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी अपने पिता की तरह एक अभिनेता हैं। उन्हें जोधा अकबर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में उनके किरदारों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा रामायण में रावण की भूमिका के लिए उन्हें खूब सराहना मिली। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक अभिनेत्री हैं और कई टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। शादी के बाद, वह पर्दे पर कम ही नज़र आती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
नुसरत भरूचा के RCB की जीत वाले वीडियो में सुनाई दी 'आपत्तिजनक' आवाज ! मचा बवाल, जानें दावे की सच्चाई
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
दिल्ली हाईकोर्ट से वरुण धवन को बड़ी राहत, AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर लगी रोक
2026-06-01
Suman Kalyanpur: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू व PM मोदी ने जताया दुख
2026-06-01
2026-06-01
पंचतत्व में विलीन हुईं एक्टर अजित कुमार की मां, CM विजय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2026-05-31
Don 3 Controversy: भाईजान सुलझाएंगे 'डॉन 3' विवाद, रणवीर-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान
2026-05-29