Dharmendra Health Update: कई दिनों के इलाज के बाद, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें उनके बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एम्बुलेंस से घर लाया गया। परिवार ने फैसला किया है कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। उनके इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि अभिनेता को 12 नवंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बता दें कि 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद 1 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग 11 दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रहने के बाद, अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि घर पर उनका इलाज चलता रहेगा। धर्मेंद्र के अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देश भर में उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। पंजाब के साहनेवाल निवासी धर्मेंद्र के लिए फगवाड़ा समेत कई जगहों पर मंदिरों और गुरुद्वारों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही थी। अब जब अभिनेता घर लौट आए हैं, तो उनके प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
धर्मेंद्र के परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका आगे का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे कोई भी अटकलें या अफवाह न फैलाएं। कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। धर्मेंद्र आप सभी से बहुत प्यार करते हैं, कृपया उनका सम्मान करें।"
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल