Arjun Bijlani: नए साल के जश्न के बीच 1 जनवरी को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन (Rakesh Chandra Swami passes away) हो गया। वह 73 साल के थे। उनकी की मौत का कारण स्ट्रोक बताया जा रहा है। सुसर के निधन पर अर्जुन बिजलानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अर्जुन बिजलानी नए साल का जश्न मनाने दुबई गए हुए थे, लेकिन ससुर के निधन की सूचना मिलते ही वो तुरंत लौट आए।
राकेश चंद्र स्वामी (Rakesh Chandra Swami) का गुरुवार, 1 जनवरी, 2025 को दोपहर में अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान एक्टर काफी भावुक थे। राकेश चंद्र स्वामी के परिवार में उनकी बेटी नेहा स्वामी और उनके बेटे निशांक स्वामी हैं। अर्जुन अपने ससुर के बहुत करीब थे, क्योंकि उनके अपने पिता का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। नेहा स्वामी के पिता के अंतिम संस्कार का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी अपने बेटे अयान को दिलासा देते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर राकेश चंद्र स्वामी अंतिम संस्कार के कई भावुक वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें अर्जुन अपने छोटे बेटे को कसकर गले लगाकर रोते हुए दिखे। वह खुद को संभालते हुए अपने बेटे को सांत्वना दे रहे थे। साथ ही अर्जुन ने ससुर का पार्थिव शरीर कंधा भी दिया। जबकि नेहा बेहद परेशान और बेकाबू होकर रोती हुई एंबुलेंस के पीछे-पीछे जाती हुई नजर आ रही हैं।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि "वह बिल्कुल ठीक थे, खाना खाने वाले थे कि अचानक उन्हें स्ट्रोक आया और उन्हें तुरंत बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। पूरा परिवार सदमे में है क्योंकि नेहा और अर्जुन बाहर जाने से पहले परिवार से मिले थे। यह एक अचानक सदमा था और हम सभी अभी भी इस स्थिति से जूझ रहे हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू