Aamir Khan: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी गीता फोगट का किरदार निभाकर फातिमा सना शेख ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इसके बाद दोनों ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक बार फिर साथ काम किया। हालांकि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फातिमा और आमिर की जोड़ी को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं। इन चर्चाओं के बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच कुछ खास चल रहा है। लोगों ने उम्र के अंतर को लेकर भी सवाल उठाए, क्योंकि फातिमा आमिर से करीब 27 साल छोटी हैं।
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, "'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए हमने पहले आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। ऐसे में हमें फातिमा को कास्ट करना पड़ा।" आमिर ने यह भी बताया कि "निर्देशक शुरू में फातिमा को लेने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि उन्होंने 'दंगल' में मेरी बेटी का किरदार निभाया था। अब 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मुझे उनका बॉयफ्रेंड बनना था, जो अजीब लगता। इसलिए आखिरकार हमने स्क्रिप्ट से हमारे बीच के रोमांटिक सीन हटा दिए।"
उन्होंने कहा, “मैं इन सब बातों पर यकीन नहीं करता। मैं असल में थोड़ी उसका बाप हूं, और असल में मैं उसका ब्वॉयफ्रेंड हूं. हम लोग फिल्म बना रहे हैं भाई. दर्शक इतने मूर्ख नहीं हैं कि वे सोचेंगे कि वह असली पिता है। अगर हम ऐसा कहते हैं तो हम अपने दर्शकों को कम आंक रहे हैं। ”
दरअसल अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आमिर ने दिव्यांग बच्चों के बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और आलोचकों से काफी सराहना मिल रही है। आमिर के साथ-साथ बच्चों की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले 2022 में रिलीज होने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता ने आमिर को काफी निराश किया था, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन 'सितारे जमीन पर' के जरिए उन्होंने दमदार और इमोशनल वापसी की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत