Mritunjay Dixit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने 12 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। नरेंद्र मोदी अब लोकतान्त्रिक पद्धति से चुने गए प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इस अवसर पर राजग की एक भव्य बैठक, कैबिनेट की बैठक तथा राजग मुख्यमंत्रियों की बैठक का आयेाजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इन सभी आयोजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य वक्ताओं के संबोधन भविष्य की राजनीति के संदेश व संकेत देने वाले रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर विश्व भर से बधाई सन्देश मिले जो उनकी वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर राजग गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। राजग गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी समय विधानसभा चुनावों में समग्र हिंदुत्व विकास का एजेंडा ही चलने वाला है और इसके लिए संपूर्ण राजग गठबंधन एकजुट है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार राष्ट्रहित में बड़े व ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है जिसमें परिसीमन से लेकर महिला आरक्षण और वन नेशन -वन इलेक्शन पर भी मंथन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने राजग के सहयोगी दलों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों का रोडमैप भी तैयार कर लिया है। राजग गठबंधन की बैठक के पूर्व प्रधामंत्री मोदी ने एक बार फिर झालमुड़ी खाकर बंगाल विजय का स्वाद चखा और बताया कि राजग का विजय रथ बंगाल में ही रुकने वाला नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत की विकास यात्रा का वर्णन करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने देश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि देशहित के निर्णयों का सिलसिला और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। उन्हाने 2014 से पहले यूपीए और उसके बाद की राजग सरकार की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि विफलता कांग्रेस की थी लेकिन उसका कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी पर लगाया गया।
भारत का आर्थिक विकास तीव्र गति से हो रहा है। सरकार की अनेक योजनाओं से आज जनता की आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं। उज्ज्वला, आवास, बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति वाली योजनाओं के साथ साथ जनधन, मुद्रा, स्वनिधि, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने समाज को समृद्ध किया है। आज देश में सड़क, पुल, एक्सप्रेस वे, मेट्रो रेलवे, अत्याधुनिक एयरपोर्ट आदि का जाल बिछाया जा रहा है।
श्री रामजन्म भूमि पर दिव्य व भव्य राम मंदिर के निर्माण से लेकर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 -ए को हटाना जैसे संकल्प पूरे हो चुके हैं। 2014 के पूर्व किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन भारत माओवादी आतंक से भी मुक्त हो सकता है किंतु आज यह एक सच्चाई है। आगे बढ़ते हुए भारत को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्ति दिलाने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान सरकार ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के दृष्टिकोण से भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष का उत्सव मनाया जा रहा है। संसद के दोनों सदनों में पहली बार वंदेमातरम पर बहस हुई और राष्ट्रगीत के सभी छंदों का गायन अनिवार्य कर दिया गया है। भारत ने रक्षा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। भारत में अत्याधुनिक मिसाइलों व अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का विकास किया जा रहा है। सुरक्षा खतरों को देखते हुए अब स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारे विकसित किये जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल जगत से लेकर योग, अध्यात्म व संस्कृति सहित तमाम क्षेत्रो में भारत का विकास हो रहा है। योग को वैश्विक स्थान प्राप्त हो चुका है। केंद्र सरकार ने संस्कृति, धर्म, समाज, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण एवं उद्योग आदि सभी क्षेत्रों के समुचित विकास के लिये कार्य किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-03
राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित संघ
2026-05-27
महिला शक्ति की जागरूकता : लोकतंत्र का बदलता स्वर
2026-05-15
संघ का लक्ष्य परमवैभवशाली भारत की स्थापना
2026-05-15
RG Kar Medical College Case : प.बंगाल दुष्कर्म-हत्या की पीड़िता को इंसाफ दिलाने की चुनौती
2026-05-13
कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक, बंगाल की सुवेंदु सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां
2026-05-11
West Bengal Post-Poll Violence : सरकार के लिए चुनौती है राजनीतिक हत्याओं पर विराम लगाना
2026-05-08
बंगाल चुनाव परिणाम– स्वर्णिम भविष्य का संकेत
2026-05-06
भाजपा का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा: अंग-बंग-कलिंग पर भगवा शासन
2026-05-06
पश्चिम बंगाल में बीजेपी: सतत् संघर्ष का परिणाम!
2026-05-06
केरल के मतदाताओं ने ठोका वामपंथियों के ताबूत में आखिरी कील
2026-05-05
West Bengal: मोदी पर बढ़ता जनविश्वास, भगवा लेता विस्तार
2026-05-04
गुजरात नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय
2026-05-01
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता
2026-05-01
महिला सशक्तिकरण के लिए परिसीमन आवश्यक
2026-04-30