Sanju Samson-India vs Namibia T20 : क्रिकेट के मैदान पर अक्सर किसी की चोट या अस्वस्थता, दूसरे खिलाड़ी के लिए सुनहरे अवसर का दरवाजा खोल देती है। भारतीय खेमे से आ रही ताजा खबरें कुछ इसी ओर इशारा कर रही हैं। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'स्टमक बग' (पेट में संक्रमण) की चपेट में हैं और हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में संजू सैमसन के बल्ले की गूँज एक बार फिर सुनाई देगी?
बुधवार को दिल्ली के नेट सत्र में जो नजारा दिखा, उसने काफी कुछ साफ कर दिया। अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने लंबा समय क्रीज पर बिताया। सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे धारदार गेंदबाज का सामना किया, जो खुद हाल ही में बीमारी से उबर कर लौटे हैं। संजू जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो बाउंड्री के पास कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की चौकस निगाहें उन पर टिकी थीं। यह केवल एक प्रैक्टिस सेशन नहीं, बल्कि संजू के लिए खुद को साबित करने का एक मनोवैज्ञानिक टेस्ट भी था।
संजू सैमसन का करियर किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने जो सनसनी फैलाई थी, वह यादें अब धुंधली पड़ने लगी हैं। 2025 की शुरुआत से उनका बल्ला खामोश है।16 पारियों में महज 16.75 की औसत उनके कद के साथ न्याय नहीं करती। यही वजह रही कि ईशान किशन ने उनसे ओपनिंग स्लॉट छीन लिया। हालांकि, सहायक कोच रयान टेन डोशेट के शब्दों में एक उम्मीद की किरण है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि टीम अब भी संजू पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा, "संजू एक शानदार इंसान हैं और टीम के माहौल में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं। हमारा काम उन्हें मानसिक रूप से तैयार रखना है ताकि जरूरत पड़ने पर वह मैदान पर उतर सकें।"
अगर अभिषेक नहीं खेलते हैं, तो भारत के पास वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भी एक विकल्प है, लेकिन सैमसन की आक्रामक शैली उन्हें रेस में आगे रखती है। इस बीच, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा ने टीम की रणनीति पर खुलकर बात की। तिलक का मानना है कि 6 से 16 ओवर के बीच का खेल ही तय करेगा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। तिलक ने कहा, "सूर्य भाई और मैंने बीच के ओवरों में जिम्मेदारी लेने की बात की है। हम सिंगल्स और गैप्स ढूंढकर खेल को गहराई तक ले जाना चाहते हैं ताकि निचले क्रम के पावर-हिटर्स के लिए काम आसान हो सके।" भारतीय टीम की यह 'फ्लेक्सिबल' सोच ही उसे इस टूर्नामेंट में खतरनाक बनाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs KKR IPL 2026: कोलकाता पर जीत देगी आरसीबी को 'प्लेऑफ' का टिकट ! रोमांचक होगा मुकाबला
DC vs PBKS Madhav Tiwari: पहले ही मैच में माधव तिवारी ने मचाया कोहराम, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु