NZ vs UAE T20 World Cup 2026 LIVE: न्यूजीलैंड बनाम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच ग्रुप D का मैच एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों की चुनौती रखी है। यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और आलीशान शराफू तूफानी अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी UAE की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आर्यांश शर्मा 12 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कैप्टन मोहम्मद वसीम और आलीशान शराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत पार्टनरशिप की। सरफू 47 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे।
इसके बाद कप्तान वसीम और मयंक कुमार ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की पार्टनरशिप की। मयंक 12 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल थे। वसीम आखिर तक नाबाद रहे, उन्होंने 45 बॉल पर 66 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। हर्षित कौशिक दो और शोएब खान सात रन बनाकर आउट हुए। UAE ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।
अगर मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन क्रीज पर टिके रहने की थोड़ी और हिम्मत दिखाते, तो स्कोर 200 के करीब हो सकता था। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने कुल सात बॉलर इस्तेमाल किए। यह यूएई का पहला वर्ल्ड कप मैच है। यूएई इस मैच में उलटफेर करने की कोशिश करेगा। कीवी टीम अपना दूसरा ग्रुप मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की।
UAE प्लेइंग XI: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी।
New Zealand प्लेइंग XI: फिन एलन, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, मैट हेनरी।
अन्य प्रमुख खबरें
IPL 2026: चोटिल हर्षित राणा की जगह इस खतरनाक गेंदबाज को KKR में मिली एंट्री
IPL 2026 महासंग्राम: 10 भारतीय कप्तानों की 10 अनोखी कहानियाँ, साख बचाने और इतिहास रचने की जंग
Mystery Spinner Abrar Ahmed : अबरार अहमद के 'मिस्ट्री स्पिनर' बनने की अनकही कहानी
आरसीबी की भारी-भरकम डील देख चौंके डच गेंदबाज, पॉल वैन मीकेरेन ने एसोसिएट क्रिकेट के लिए की खास अपील
25 मार्च 1992 वर्ल्ड कप फाइनल: जब इमरान के 'टाइगर्स' ने मेलबर्न में रचा था इतिहास