SA vs AFG: सांस रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच, अफगानिस्तान ने दिल, दूसरे सुपर ओवर में निकला नतीजा

खबर सार :-
SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ और वह भी टाई पर समाप्त हुआ। ऐसे में दूसरे सुपर ओवर की नौबत आई तो रहमनुल्लाह गुरबाज के 3 गेंदों पर 3 छक्कों ने फैंस की सांसें रोक दीं। हालांकि वह आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। अफ्रीकी टीम जश्न मनाने लगी और अफगानिस्तान का दिल टूट गया।

SA vs AFG: सांस रोक देने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच, अफगानिस्तान ने दिल, दूसरे सुपर ओवर में निकला नतीजा
खबर विस्तार : -

South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच अब तक का सबसे रोमांचक खेला गया। सांस रोक देने वाले इस मैच में दोनों टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं। दो सुपर ओवर खेले गए। साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया है। भले ही अफगानिस्तान यह मैच हार गई हो लेकिन सभी का दिल जीत लिया। 

South Africa vs Afghanistan: डबल सुपर ओवर का रोमांच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गया और मैच सुपर ओवर में चला गया। इसके बाद एक सुपर ओवर खेला गया और वह भी टाई पर खत्म हुआ। अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए थे जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन ही बना पाई।

 ऐसे दूसरा सुपर ओवर खेला गया। दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 23 रन बनाए। जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज (Rehmanullah Gurbaz) के 3 गेंदों पर 3 छक्कों ने फैंस की सांसें रोक दीं। आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिए थे। गुरबाज़ गेंद को बाउंड्री के पार भेजने में नाकाम रहे और आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने आखिरकार चार रन से मैच जीत लिया। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान का दिल टूट गया।

SA vs AFG: साउथ अफ्रीका ने दिया था 188 रनों का लक्ष्य

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ़्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 59 रन और रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रन की पार्टनरशिप हुई। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, डेविड मिलर ने 20 और मार्को जेनसन ने 16 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 2, फजलहक फारूकी ने 1 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 विकेट लिए।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ की 84 रनों की पारी गई बेकार

188 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rehmanullah Gurbaz) ने 84 रन की धमाकेदार पारी खेली। सिर्फ 42 गेंदों तक चली इस पारी में गुरबाज़ ने चार चौके और सात छक्के लगाए। तेज़ी से शतक की ओर बढ़ रहे गुरबाज़ को केशव महाराज ने जॉर्ज लिंडे के हाथों कैच कराकर आउट किया। गुरबाज के अलावा टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया। इब्राहिम ज़द्रान 12 रन, गुलबदीन नैब 0 रन, सेदिकुल्लाह अटल 0 रन और रसूली 15 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी भी 5 रन बना पाए।

SA vs AFG: रन आउट के साथ टूटा अफगानिस्तान का दिल

अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। जबकि राशिद खान ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए। वहीं 10वें नंबर पर बैटिंग कर रहे नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को लगभग जीत दिला ही दी थी। हालांकि, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी विनिंग रन बनाने की कोशिश में रन आउट हो गए, जिससे मैच ड्रॉ हो गया।  अफ़गानिस्तान 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे सुपर ओवर कराना पड़ा। लुंगी एनगिडी ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए।

अन्य प्रमुख खबरें