South Africa vs New Zealand : टी20 सीरीज में सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने जुटाए 100 रन, जानें गेंदबाजों में कौन रहा टॉप पर !
खबर सार :-
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड से 5 टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका ने आखिरी मैच 33 रनों से जीतकर सीरीज जीत ली। सीरीज में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन 200 रन और डेवोन कॉन्वे 100 रन ही इस आंकड़े तक पहुंच सके। वहीं, गेंदबाजों में साउथ अफ्रीकी पेसर गेराल्ड कोएत्जी, कीवी गेंदबाज बेन सियर्स ने सबसे अधिक 8-8 विकेट, ऑटनील बार्टमैन व केशव महाराज ने संयुक्त रूप से 7-7 विकेट अपने नाम किए।
खबर विस्तार : -
SA vs NZ : साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 68 रन से गंवा दिया। इसके बाद कीवी टीम ने तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली थी।
कॉनर एस्टरहुइजन ने सीरीज में 50 की औसत से बनाए 200 रन
यहां से साउथ अफ्रीका ने चौथा मैच 19 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज को रोमांचक बना दिया था। अंतिम मुकाबले में 33 रन से जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका ने सीरीज जीत ली। इस पूरी सीरीज में सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 100 रन जुटा सके। कॉनर एस्टरहुइजन ने पांच मुकाबलों में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए। इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने इस सीरीज मे 45*, 8, 15, 57 और 75 रन की पारियां खेलीं।
डेवोन कॉन्वे ने सीरीज में बनाए 100 रन
इनके अलावा, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे इस सीरीज में 100 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 3 मुकाबलों में 33.33 की औसत के साथ 100 रन बनाए। कॉन्वे ने सीरीज के पहले मैच में सिर्फ 1 ही रन बनाया। इसके बाद अगले मुकाबले में 60 रन की पारी खेली। सीरीज के तीसरे मैच में कॉन्वे 39 रन बनाकर आउट हुए थे।
गेराल्ड कोएत्जी-बेन सियर्स ने हासिल किए 8-8 विकेट
इस सीरीज के शीर्ष गेंदबाजों की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी पेसर गेराल्ड कोएत्जी ने 5 मुकबलों में 18.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 117 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। इस मामले में कीवी गेंदबाज बेन सियर्स संयुक्त रूप से नंबर-1 रहे, जिन्होंने 5 मुकाबलों में 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए 116 रन देकर 8 विकेट हासिल किए।
ऑटनील बार्टमैन-केशव महाराज ने लिए 7-7 विकेट
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के ऑटनील बार्टमैन और केशव महाराज संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। बार्टमैन ने 4 मुकाबलों में 16.57 की औसत के साथ 7 विकेट निकाले, जबकि केशव ने 5 मुकाबलों में 22.43 की औसत के सात 7 विकेट अपने नाम किए। मिचेल सेंटनर, वियान मुल्डर और काइल जेमीसन ने सीरीज में 5-5 विकेट हासिल किए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-23
-
Women's T20 World Cup : शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया
2026-06-23
-
IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, दिग्गज बाहर
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
आईसीसी ने महिला क्रिकेटर्स के लिए प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस जारी की
2026-06-22
-
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-20
-
2026-06-19