RR vs LSG Live Score: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा लखनऊ , 7 विकेट से जीता राजस्थान, प्लेऑफ उम्मीदें रखी बरकरार

खबर सार :-
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज़्यादा 93 रन बनाए। जीत से साथ ही प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

RR vs LSG Live Score:  वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा लखनऊ , 7 विकेट से जीता राजस्थान, प्लेऑफ उम्मीदें रखी बरकरार
खबर विस्तार : -

RR vs LSG Live Score:   इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान (Rajasthan Royals) ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, लखनऊ (Lucknow Super Giants) ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 220 रन बनाए। जवाब में, राजस्थान ने 19.1 ओवरों में सिर्फ़ 3 विकेट खोकर सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा कर लिया। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 93 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। इस जीत के साथ राजस्थान ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है।

RR vs LSG Live Score:  राजस्थान ने प्लेऑफ उम्मीदें रखी बरकरार

इस जीत के साथ ही, राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों तक पहुंच गया है। अब टीम अपना आखिरी मैच जीतकर 16 अंकों के आंकड़े तक पहुंच सकती है। फ़िलहाल, प्लेऑफ़ (playoff) में बची एकमात्र जगह के लिए पांच टीमों के बीच ज़ोरदार टक्कर चल रही है। इन दावेदारों में, राजस्थान ही एकमात्र ऐसी टीम है जो 16 अंकों के आंकड़े तक पहुंचकर प्लेऑफ़ में सीधे एंट्री पा सकती है। 

RR vs LSG: वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ़ 38 गेंदों में 93 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शुरुआत दी, उन्होंने 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की तेज़ साझेदारी की। इसके बाद, ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला और नाबाद 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 

डोनोवन फ़रेरा ने भी आखिर में 10 गेंदों में 16 रन बनाकर एक उपयोगी छोटी पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ का गेंदबाज़ी आक्रमण पूरी तरह से बेअसर दिखा। आकाश सिंह सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए, उन्होंने 3 ओवरों में 54 रन दिए। मोहसिन खान और आकाश सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: मिचेल मार्श की मेहनत गई बेकार

इससे पहले राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, लखनऊ (Lucknow Super Giants) के ओपनर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने मैच की सबसे शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 57 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। हालांकि, वैभव ने उनकी इस पारी के असर को पूरी तरह से बेअसर कर दिया।

अन्य प्रमुख खबरें