RR vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। गुजरात इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स से मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
आईपीएल के इस सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स ने अपने कुल 10 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके कप्तान, रियान पराग, अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में, रियान ने एक शानदार पारी खेली और सिर्फ 50 गेंदों में 90 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने नई गेंद से ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रहे है।
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले तीन मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। साई सुदर्शन के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं, और उन्होंने 10 मैचों में अब तक 385 रन बना लिए हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 9 मैचों में 378 रन बनाए हैं। जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर भी बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। गेंदबाज़ी के मोर्चे पर, जेसन होल्डर, सिराज और कगिसो रबाडा भी बेहतरीन लय में हैं। हालांकि, राशिद खान की फॉर्म निश्चित रूप से टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
RR बनाम GT के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो IPL 2026 में एक बार आमने-सामने आ चुके हैं। उस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 रनों से जीत हासिल की थी। अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के कुल 10 मैच खेले हैं। इनमें से गुजरात ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है।
सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। इस सीज़न में भी, राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। उम्मीद है कि इस आने वाले मैच में भी खूब चौके और छक्के लगेंगे।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को जयपुर का मौसम पूरी तरह से साफ़ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान रॉयल्सः वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, डोनोवन फरेरा, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
गुजरात टाइंटसः साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया (इम्पैक्ट प्लेयर), अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य