RR vs CSK IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का तीसरा मैच सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये पहली बार है जब संजू सैमसन पीली जर्सी में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, वहीं रवींद्र जडेजा भी अपनी पुरानी टीम चेन्नई के सामने दम भरेंगे।
इसके अलावा इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपने 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान पर उतरेगी, जो फिटनेस कारणों से दो हफ़्तों के लिए बाहर हो गए हैं। चेन्नई टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी, जबकि राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करेंगे। आइए जानतें है बरसापारा स्टेडियम की पिच की स्थिति, दोनों टीमों की प्लेइंग XI और राजस्थान के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मुकाबले में चेन्नई के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं...
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)
वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। अगर वैभव छह ओवर के पावरप्ले में टिकने में कामयाब हो जाते हैं, तो चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण गहरी मुश्किल में पड़ सकता है। वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। IPL 2025 में, वैभव ने 7 मैचों में 252 रन बनाए, और 206 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पिछले सीज़न के खत्म होने के बाद से वैभव के खेल में और भी ज़्यादा सुधार देखने को मिला है।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना खास तौर पर पसंद आता है। चेन्नई के खिलाफ खेले गए 8 मैचों में, यशस्वी ने 161 के स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं। इस दौरान, उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। अगर यशस्वी अपनी लय पकड़ लेते हैं, तो चेन्नई की मुश्किलें निश्चित रूप से बढ़ सकती हैं।
शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer)
वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़, शिमरॉन हेटमायर, हाल ही में बेहतरीन फ़ॉर्म में रहे हैं। हेटमायर ने हाल ही में समाप्त हुए 2026 T20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। 7 मैचों में, उन्होंने 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 248 रन बनाए। इस दौरान, हेटमायर ने दो अर्धशतक जड़े। इस कैरेबियाई बल्लेबाज़ में अकेले दम पर किसी भी मैच का पासा पलटने की क्षमता है।
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय तक खेलने के बाद, जडेजा इस सीज़न में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं। जडेजा चेन्नई के बल्लेबाजो और गेंदबाजों की ताकत और कमज़ोरियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। राजस्थान के लिए अपनी रणनीतियां बनाने में फ़ायदेमंद साबित हो सकती है। इस मुकाबले में जडेजा राजस्थान के सबसे बड़े तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं; वह बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने में सक्षम हैं।
जोफ़्रा आर्चर (Jofra Archer)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ़्रा आर्चर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। आर्चर के पास ज़बरदस्त रफ़्तार है और अपनी सटीक लाइन और लेंथ के दम पर, उनमें चेन्नई की बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता है। 2026 T20 विश्व कप में आर्चर का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने इस टूर्नामेंट को सबसे ज़्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज के तौर पर समाप्त किया।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) की पिच (Pitch Report) बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। जबकि गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है। इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी गति और उछाल के साथ आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने और रन बनाने में आसानी होती है। इस स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं।
इस मैदान पर अब तक कुल 6 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 146 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 140 रन है। इस मैदान पर IPL का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 199/2 है। यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर 152 रन है।
CSK Probable Playing XI: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज
RR Probable Playing XI: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर: विग्नेश पुथुर
अन्य प्रमुख खबरें
Adani Defence, Prahaar LMG : भारतीय सेना को मिली 'प्रहार' मशीन गन की पहली खेप, जानें क्यों है यह खास
MS Dhoni: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, चोटिल धोनी हुए बाहर, नहीं खेलेंगे IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले
IPL 2026: चोटिल हर्षित राणा की जगह इस खतरनाक गेंदबाज को KKR में मिली एंट्री
IPL 2026 महासंग्राम: 10 भारतीय कप्तानों की 10 अनोखी कहानियाँ, साख बचाने और इतिहास रचने की जंग
Mystery Spinner Abrar Ahmed : अबरार अहमद के 'मिस्ट्री स्पिनर' बनने की अनकही कहानी