RCB vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम के लिए फिल सॉल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली। RCB इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने अपने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए। विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर सिर्फ 5.1 ओवर में 52 रनों की साझेदारी की। कोहली 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद, सॉल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी की और टीम को 100 रनों के आंकड़े के करीब पहुंचाया। देवदत्त 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
टीम को तीसरा झटका 105 के स्कोर पर लगा, जब फिलिप सॉल्ट 38 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इसके बाद, कप्तान रजत पाटीदार ने टिम डेविड के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की लेकिन 8 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा टिम डेविड 26, जितेश शर्मा 14 और क्रुणाल पांड्या ने भी 12 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
आरसीबी प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी
Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
Sahibzada Farhan का खुलासा: 'पावर-हिटिंग' के पीछे का विज्ञान: दुविधा है सबसे बड़ी दुश्मन
Cricket History April 15 : जब विव रिचर्ड्स के तूफान और SRH की 'सुनामी' ने रच दिया नया कीर्तिमान