RCB vs DC LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इस मैच में विराट कोहली की नजरे रोहित- गेल के क्लब में शामिल पर होंगी जो बस एक कदम दूर है।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न के अपने पहले दो मैच जीते थे। हालांकि, उसके बाद उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के ख़िलाफ़, दिल्ली अपनी हार का सिलसिला ख़त्म करने के इरादे से उतरी है। जबकि आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर जीत की लय बरकरार रखना चहेगी। आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं। आरसीबी टीम के खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 100वें घरेलू मैच में ग्रीन जर्सी में उतरे है। पाटीदार ने इसे पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अहम बताया। आरसीबी-डीसी के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले जीते है।
विराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर हैं, जिसमें अभी सिर्फ क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) शामिल हैं। इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि वह यह रिकॉर्ड जल्दी तोड़ देंगे क्योंकि आईपीएल 2026 में उनकी पहली 10 गेंदों पर स्ट्राइक रेट 174 का है।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
आरसीबी प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31
2026-05-31
RCB के लिए आसान नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में चौंकाने वाले हैं GT के आंकड़े
2026-05-31
IND W vs ENG W : इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भारतीय महिला टीम को 26 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
2026-05-31
2026-05-30
West Indies vs Pakistan Women : पाकिस्तान को 25 रन से हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29