NZ vs AFG LIVE Score T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की है। अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने ओपनर टिम सीफर्ट (Tim Seifert) के शानदार अर्धशतक की मदद से 17.5 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 183 रनों के लक्ष्य रखा था। इस विशाल टारगेट का पिछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को अपनी पारी के दूसरे ओवर में दो बड़े झटके लगे, जब मुजीब उर रहमान ने लगातार गेंदों पर फिन एलन और रचिन रवींद्र को आउट कर दिया। रहमान ने दोनों को बोल्ड किया। सिर्फ 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड मुश्किल में था।
इसके बाद पारी का आगाज करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। फिलिप्स 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय कीवी टीम का स्कोर 88 रन था। इसके बाद, सीफर्ट ने मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।
टिम सीफर्ट (Tim Seifert) 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 42 गेंदों में 65 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। सीफर्ट की पारी ने न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता साफ किया। इसके बाद चैपमैन 28, डेरिल मिशेल 25 और मिशेल सेंटनर 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए, मुजीब उर रहमान के अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखा। रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि ओमरज़ई ,राशिद खान और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 35 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 22 गेंदों में 27 रन, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंदों में 29 रन, दरवेश रसूल ने 13 गेंदों में 20 रन, अजमतुल्लाह ने 7 गेंदों में 14 रन बनाए, और नबी 7 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया। टिम सीफर्ट को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य