Afghanistan vs New Zealand Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम के लिए गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib) ने शानदार अर्धशतक लगाया। अब न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 183 रनों की जरूरत है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने धीमी शुरुआत की। दोनों ने 5.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। टीम को पहला झटका तब लगा जब जादरान 10 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने कैच किया। गिरने वाला दूसरा विकेट गुरबाज का था, जिन्होंने 27 रन बनाए और फर्ग्यूसन के दूसरे शिकार बने। इसके बाद गुलबदीन नायब ने अफगानिस्तान की पारी संभाली। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को 150 रन के पार पहुंचाया।
गुलबदीन (Gulbadin Naib) ने 29 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 35 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। गुलबदीन के अलावा, सेदिकुल्लाह अटल ने 29 रन, दरवेश रसूली ने 20, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए, लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए। मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।
अफगानिस्तान प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूलि, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जिया-उर-रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी।
न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल,जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, मिशेल सेंटनर (कप्तान)।
आज के होने वाले मैच
बता दें कि पहला मैच, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच, ग्रुप D का है और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरा मैच ग्रुप C का है और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच यह मैच दोपहर 3 बजे भारतीय समयानुसार से खेला जाएगा। दिन का आखिरी वर्ल्ड कप मैच सह-मेजबान श्रीलंका और आयरलैंड के बीच होगा। यह मैच ग्रुप B का है और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य