New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन (8 फरवरी) तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सह-मेज़बान श्रीलंका, आयरलैंड, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड समेत छ टीमें आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। जानिए आज के तीन मैच कब और कहां खेले जाएंगे और आप उन्हें लाइव कहाँ देख सकते हैं। पहले दिन, भारतीय टीम ने USA के खिलाफ़ शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ़ हार से बाल-बाल बची, जबकि वेस्ट इंडीज़ ने स्कॉटलैंड के खिलाफ़ आसानी से जीत दर्ज की।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन रविवार को पहला मैच न्यूज़ीलैंड बनाम अफ़गानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह ग्रुप D का पहला मैच होगा। जहां न्यूज़ीलैंड एक मज़बूत टीम है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेगी। क्योंकि पिछले T20 वर्ल्ड कप (2024) में अफ़गानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 84 रनों से हराया था। जिससे न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची पाई थी। उस मैच में विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ दो T20 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है।
बता दें कि न्यूज़ीलैंड बनाम अफ़गानिस्तान मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। टॉस 10:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और JioHotstar ऐप लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
आज का दूसरे मुकाबले दो बार की चैंपियन इंग्लैंड का सामना नेपाल से होगा, जो तीसरी बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है। नेपाल ने पहले 2014 और 2024 में हिस्सा लिया था। हाल के वर्षों में नेपाल के क्रिकेट में काफी सुधार हुआ है, इसलिए इस टीम में उलटफेर करने की क्षमता है। इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा, टॉस 2:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
तीसरा मुकालबा श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। दोनों टीमें आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगी, क्योंकि वे ग्रुप B का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें श्रीलंका ने तीनों बार जीत हासिल की है। यह पहली बार है जब आयरलैंड श्रीलंका में T20 मैच खेल रहा है। श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच आज शाम 7 बजे कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ये भी मैच भारतीय समयानुसार खेले जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य