MI vs RCB Live Score: इंडिया प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 20वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस हारने और पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, RCB को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने एक जोरदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 10.5 ओवरों में 120 रन जोड़े। सॉल्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ 36 गेंदों में 216 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरी ओर कोहली ने एंकर की भूमिका निभाते हुए 38 गेंदों में 50 रन बनाए जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था।
कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। रजत ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी विभाग में MI की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान),रोहित शर्मा, रयान रिकेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान),फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा ।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-28
2026-05-27
SRH vs RR: एलिमिनेटर में हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग, पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
Indian Premier League 2026 : आरआर पर जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल की दौड़ पूरी करना चाहेगी एसआरएच
2026-05-26
RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात टाइटंस के ये 5 'धुरंधर' खिलाड़ी
2026-05-26
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-25
IPL 2026 Playoff Schedule: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-23
2026-05-23
2026-05-22