Kuldeep Yadav Wedding: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के सिर पर सजेगा सेहरा, मसूरी में आज वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे

खबर सार :-
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: भारतीय टीम की चाइनामैन कुलदीप यादव आज वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। शादी मसूरी में होगी। कुलदीप की शादी में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हो सकते हैं।

Kuldeep Yadav Wedding: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के सिर पर सजेगा सेहरा, मसूरी में आज वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे
खबर विस्तार : -

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा (Vanshika Chadha) से शादी करने वाले हैं। ये शाही शादी पहाड़ों की रानी मसूरी (Mussoorie) में होगी। कुलदीप और वंशिका के परिवार शादी के वेन्यू पर पहुंच गए हैं। शादी से पहले के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं।

Kuldeep Yadav Wedding: शाम 6 बजे शुरू होंगी शादी के रस्में

कुलदीप यादव की शादी की रस्में शाम 6 बजे मसूरी के सेवा होटल में शुरू होंगी। शादी के लिए होटल को खास तौर पर फूलों, लाइट और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है। होटल मैनेजमेंट ने मेहमानों के स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए बड़े इंतज़ाम किए हैं। समारोह में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज, यजुवेंद्र चहल और मोहित शर्मा मसूरी पहुंच चुके हैं।

Kuldeep-Vanshika Wedding: शादी में 6000 रुपये प्रति प्‍लेट खाना

 कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्‍मीद है। होटल के अंदर ही भव्‍य मंडप और संगीत समारोह के लिए अलग से व्‍यवस्‍था की गई है। मेहमानों के लिए उत्तराखंडी खाने के साथ-साथ पारंपरिक डिशेज का खास इंतजाम किया गया है। शादी में परोसी गई एक प्लेट की कीमत 6,000 रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है। इसमें पारंपरिक पहाड़ी खाना शामिल है। इनमें कंडाली का साग और झंगोरे की खीर खास रहेंगे। 

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की हल्‍दी में जमकर थिरके युजवेंद्र चहल,  रिंकू सिंह-प्रिया सरोज भी पहुंचे मसूरी - kuldeep yadav wedding vanshika  chadha yuzvendra chahal priya ...

Kuldeep Yadav Wedding: मसूरी में लगेगा स्टार क्रिकेटरों का मेला

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी में  भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है। इसलिए, वेन्यू पर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। सिर्फ़ बुलाए गए मेहमानों को ही होटल के अंदर आने की इजाजत है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और होटल मैनेजमेंट ने इवेंट को आसानी से कराने के लिए खास सिक्योरिटी उपाय किए हैं।

Kuldeep-Vanshika Wedding: रोहित-विराट भी शादी में होंगे शामिल

कुलदीप की शादी में टीम इंडिया दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी इस समारोह में शामिल हो सकती हैं।

संगीत सेरेमनी में रैना-चहल ने जमकर किया डांस 

शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की संगीत सेरेमनी के साथ हल्‍दी और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ।  इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल डांस करते दिखे। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। इंडियन टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में मौजूद थे। कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में होना है। कुलदीप और वंशिका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढ़ाई की है। वह भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करती है।
 

अन्य प्रमुख खबरें