LSG vs KKR,IPL 2026: रिंकू सिंह ने धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए रचा इतिहास

खबर सार :-
KKR vs LSG IPL 2026: रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 15 साल पुराने IPL रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रिंकू अब IPL मैच की पहली पारी में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

LSG vs KKR,IPL 2026: रिंकू सिंह ने धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए रचा इतिहास
खबर विस्तार : -

LSG vs KKR:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 38वां मैच रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। सांस रोक देने वाले इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला, जिसमें केकेआर विजयी रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के लिए मुश्किल पिच पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 51 गेंदों में 83 रनों की जबरदस्त पारी खेली। जिसकी बदौलत KKR एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। जवाब में, लखनऊ की टीम ने भी 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया। हालांकि मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। जहां लखनऊ को हराकर केकेआर ने जीत दर्ज की। 

LSG vs KKR: लखनऊ के खिलाफ रिंकू सिंह ने रचा इतिहास 

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने इतिहास रच दिया। रिंकू ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रनों की जबरदस्त नाबाद पारी खेली। इसी के साथ रिंकू ने सीएसके के पूर्व कप्तान एस धोनी के नाम दर्ज विशाल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। जो उन्होंने 2011 बनाया था। रिंकू अब आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

दरअसल लखनऊ के खिलाफ केकेआर की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। ऐसे में नंबर छह पर बैटिंग करने उतरे रिंकू सिंह ने अकेले दम पर संघर्ष किया और 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस पारी के बाद, वह किसी भी IPL मैच की पहली पारी में नंबर 6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। 

इससे पहले, यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने 2011 में RCB के खिलाफ नंबर 6 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रिंकू सिंह अब इस लिस्ट में दूसरे ऊपर पहुंच गए हैं। रिंकू और धोनी के बाद, इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक 69 रन और शार्दुल ठाकुर 68 रन शामिल है। जबकि पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या जिन्होंने ने 2019 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली थी।

6 या उससे नीचे के नंबर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय

  • हार्दिक पांड्याः 91 रन बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स (2019)
  • रिंकू सिंह: 83* रन बनाम एलएसजी (2026)
  • एमएस धोनी: 70* रन बनाम आरसीबी (2011)
  • दिनेश कार्तिक: 69 रन बनाम आरआर (2010)
  • शार्दुल ठाकुर: 68 रन बनाम आरसीबी (2023)

Rinku Singh ने की अभिषेक-श्रेयस की बराबरी

इसके अलावा रिंकू सिंह ने एक ओवर में 4 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की भी बराबरी कर ली। रिंकू सिंह ने पहली पारी के आखिरी ओवर में दिग्वेश सिंह के ओवर में लगातार चार छक्के जड़े; यह आईपीएल में दूसरी बार हुआ जब रिंकू सिंह ने एक ही ओवर में चार या उससे ज़्यादा छक्के लगाने का शानदार कारनामा किया।

इस उपलब्धि के साथ, रिंकू सिंह अब अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड की बराबरी पर आ गए हैं। इस तरह रिंकू सिंह IPL में चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने दो अलग-अलग मौकों पर एक ही ओवर में चार या उससे ज़्यादा छक्के लगाए हैं। रिंकू से पहले, इन तीनों बल्लेबाज़ों ने लीग में दो-दो बार यह असाधारण कारनामा किया था।

एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 4 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

2- हार्दिक पंड्या
2- श्रेयस अय्यर
2- अभिषेक शर्मा
2–रिंकू सिंह
 

अन्य प्रमुख खबरें