नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है। इस बार मैदान पर उतरने वाली सभी 10 टीमों की कमान भारतीय दिग्गजों के हाथों में है। जहाँ रजत पाटीदार जैसे कप्तान अपना 'गोल्डन टच' बरकरार रखना चाहते हैं, वहीं ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के लिए यह वापसी की एक बड़ी लड़ाई है। आइए जानते हैं इन 10 कप्तानों की मौजूदा स्थिति और एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी सबसे बड़ी ताकत।

रनः113 पारी:7 औसत:16.14 स्ट्राइक रेटः136.14
मौजूदा स्थिति: पिछले साल आरसीबी को उनका पहला ऐतिहासिक खिताब दिलाने वाले पाटीदार (Rajat Patidar) इस समय घरेलू क्रिकेट के भी चहेते कप्तान बन चुके हैं। हालांकि, घुटने की चोट ने उनकी लय को थोड़ा प्रभावित किया है, लेकिन बतौर चैंपियन कप्तान उनका आत्मविश्वास चरम पर है।
खिलाड़ी की विशेषता: पाटीदार एक 'कूल हेडेड' बल्लेबाज हैं। दबाव के समय शांत रहकर बड़े शॉट खेलना और स्पिनरों के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करती है।

रनः1049 पारी:23 औसत:47.68 स्ट्राइक रेटः202.11
मौजूदा स्थिति: किशन का पिछला एक साल किसी फिल्मी पटकथा जैसा रहा है। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा किया और फिर टी20 वर्ल्ड कप जीत के नायक बनकर उभरे। अब वे पैट कमिंस की अनुपस्थिति में हैदराबाद की कमान संभालेंगे।
खिलाड़ी की विशेषता: किशन (Ishan Kishan) एक विस्फोटक ओपनर हैं जो पहली ही गेंद से गेंदबाज पर हावी होना जानते हैं। उनकी निडर बल्लेबाजी विपक्षी टीम के गेंदबाजी क्रम को तहस-नहस करने की क्षमता रखती है।

रनः563 पारी:33 स्ट्राइक रेटः167.06, विकेट:22 इकानॉमी:8.89
मौजूदा स्थिति: हार्दिक (Hardik Pandya) इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे व्यस्त खिलाड़ी रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर वर्ल्ड कप तक, उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। अब उनकी चुनौती मुंबई इंडियंस को फिर से फाइनल की दहलीज पर ले जाने की है।
खिलाड़ी की विशेषता: हार्दिक एक विशुद्ध 'गेम चेंजर' ऑलराउंडर हैं। वे नई गेंद से विकेट निकालने और डेथ ओवरों में फिनिशर के रूप में छक्के जड़ने की दोहरी भूमिका निभाते हैं, जो किसी भी कप्तान के लिए सपना होता है।

आईपीएल 2025 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं
मौजूदा स्थिति: अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए पिछला साल उतार-चढ़ाव भरा रहा। पंजाब को फाइनल तक पहुँचाने के बाद वे चोटिल हो गए और वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर रहे। अब वे पंजाब किंग्स के लिए अपना अधूरा काम पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
खिलाड़ी की विशेषता: अय्यर टॉप आर्डर के एक मंझे हुए बल्लेबाज हैं जो पारी को बुनना जानते हैं। स्ट्राइक रोटेट करने और जरूरत पड़ने पर गियर बदलने में वे माहिर हैं।

आईपीएल 2025 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं
मौजूदा स्थिति: पंत (rishabh Pant) के लिए पिछला सीजन और उसके बाद का समय काफी कठिन रहा। चोटों के कारण उनकी फॉर्म प्रभावित हुई, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने दमदार वापसी की है। अब वे एलएसजी के लिए अपनी खोई हुई टी20 चमक वापस पाना चाहेंगे।
खिलाड़ी की विशेषता: पंत की सबसे बड़ी ताकत उनकी अप्रत्याशित बल्लेबाजी (Unpredictability) है। वे ऐसे शॉट्स खेल सकते हैं जिनकी गेंदबाज कल्पना भी नहीं कर सकता, जिससे फील्ड सजाना लगभग असंभव हो जाता है।

रनः 291 पारी: 15 औसतः 24.25 स्ट्राइक रेटः 137.26
मौजूदा स्थिति: गिल (Shubman Gill) के लिए पिछला साल चुनौतीपूर्ण रहा। टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर उठे सवालों के बीच, वे अब गुजरात टाइटंस के अपने 'गढ़' अहमदाबाद में वापसी कर रहे हैं।
खिलाड़ी की विशेषता: गिल एक 'प्रॉपर' क्लासिकल बल्लेबाज हैं। उनकी टाइमिंग और गैप ढूंढने की कला उन्हें टी20 में भी बेहद प्रभावशाली बनाती है।

रनः 167 पारी: 23 स्ट्राइक रेटः 119.28 विकेट: 26 इकनॉमी 7.74
मौजूदा स्थिति: वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो अक्षर पटेल (Axar Patel) इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान के तौर पर पिछले सीजन की गलतियों को सुधारने का यह उनके पास सबसे सुनहरा मौका है।
खिलाड़ी की विशेषता: अक्षर एक 'यूटिलिटी प्लेयर' हैं। वे किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर आकर तेजी से रन बना सकते हैं।

रनः 6 पारी: 1 औसतः6:00 स्ट्राइक रेटः 75.00
मौजूदा स्थिति: धोनी के बाद सीएसके की कमान संभाल रहे रुतुराज ने वनडे क्रिकेट में शतकों की झड़ी लगा दी है। हालांकि टी20 में उनकी फिटनेस एक चिंता रही है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म चेन्नई के फैंस के लिए सुकून देने वाली है।
खिलाड़ी की विशेषता: गायकवाड़ एक 'एलिगेंट' ओपनर हैं। वे तकनीकी रूप से इतने सक्षम हैं कि बिना किसी जोखिम के भी बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं।

रनः 391 पारी: 10 औसतः 48.87 स्ट्रा इक रेटः 161.57
मौजूदा स्थिति: 37 साल के रहाणे के लिए यह सीजन उनके आईपीएल करियर का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। घरेलू क्रिकेट में शानदार स्ट्राइक रेट ने उन्हें केकेआर के लिए एक नई उम्मीद दी है।
खिलाड़ी की विशेषता: रहाणे का अनुभव और उनकी नई 'अग्र्रेसिव' बल्लेबाजी शैली उन्हें पावरप्ले में एक खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।

रनः 53 पारी: 6 औसतः 8:83 स्ट्राइक रेटः 74.64
मौजूदा स्थिति: राजस्थान रॉयल्स ने पराग (Riyan Parag) को अपना पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त कर बड़ा दांव खेला है। हालांकि घरेलू सत्र उनके लिए खास नहीं रहा, लेकिन टीम को उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।
खिलाड़ी की विशेषता: पराग एक 'पावर हिटर' हैं। स्पिन के खिलाफ उनके लंबे छक्के और मैदान पर उनकी जबरदस्त एनर्जी उन्हें एक आधुनिक टी20 खिलाड़ी बनाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य